कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी चारु निगम का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निरीक्षक समेत चार कर्मियों के तबादले
सुलतानपुर - पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए एक निरीक्षक सहित चार लोगों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी बनाए गए मीडिया सेल/चुनाव प्रभारी।
उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा पुलिस लाइन से कोतवाली नगर शास्त्री नगर चौकी प्रभारी बने।
बल्दीराय थाने पर तैनात महिला आरक्षी कल्पना चौरसिया को उनके पति के कार्यरत थाना जयसिंहपुर पर किया गया तैनात।
कल बल्दीराय तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करने के दौरान डी एम ने गर्मी के कारण घर जाने का दिया था आदेश।
आज एस पी चारु निगम ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए पति के तैनाती वाले थाने पर स्थानांतरण का किया आदेश।
आरक्षी धर्मेन्द्र प्रसाद को अभियोजन कार्यालय से जेल सुरक्षा ड्यूटी हेतु किया स्थानांत्रित।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.