भाजपा संगठन के 5 जून से चल रहे विशेष संपर्क अभियान
सुल्तानपुर : "एक पेड़ माँ के नाम" एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज इसौली विधानसभा क्षेत्र के विशेष संपर्क अभियान के तहत राम सुमिरन यादव पूर्व फौजी, शंभू नाथ पांडे जी पूर्व अध्यापक, ओमप्रकाश तिवारी पूर्व कानूनगो, दुर्गेश पांडे जी पूर्व अध्यापक, विवेक सिंह पूर्व प्रधान, सम्मानित जनों से मुलाकात करके केंद्र सरकार के 12 वर्ष, एवं राज्य सरकार के 9 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर घर घर जाकर संपर्क करके फिर से एक बार सरकार बनाने के लिए सहयोग एवं साथ की अपील की जय भाजपा उत्तरप्रदेश में एक बार फिर से विजय भाजपा
पीपरगांव मंडल स्थित माँ शीतला माता मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्य किया गया।
बबिता तिवारी 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र इस अवसर पर मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया। स्वच्छता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.