सुल्तानपुर जिले से 10 बॉक्सर प्रदेश स्तर दिखाएंगे अपने दम खम

सुल्तानपुर - बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित डॉ भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम सहारनपुर में प्रदेश बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चयन हुए बॉक्सिंग खिलाड़ी बालक वर्ग दिनांक 10 जून से 13 जून तक वही बालिका वर्ग में 14 जून से 18 जून तक प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक व बालिका वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता मण्डल ट्रायल से चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर दिखाएंगे अपने मुक्के का दम।

सुल्तानपुर जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव विजय यादव बॉक्सर ने पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल लेते हुए यह जानकारी दी।बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है। अंश पिता रविशंकर 30-33, भारवर्ग में आशीष बौद्ध पिता गोविन्द गौतम 33-35,असद खान पिता शहीद खान 35-37,आर्यन मिश्रा पिता अजय मिश्रा 49-52,दिव्यांशु शुक्ला पिता राम कृष्ण शुक्ला भारवर्ग 58-61, आदि वही बालिका वर्ग में 33-35 में प्रियल धुरिया पिता रोहित धुरिया,40-43 में काम्या तिवारी पिता अखिलेश तिवारी,43-46 में शिवांगी मिश्रा पिता विशाल मिश्रा,61-64 कनक दुबे पिता संजय दुबे,64-67 राज नंदनी पिता श्रवण सोनकर आदि बालक व बालिका का चयन हुआ।  जिले में खुशी जताते हुए जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पुलकित सिंह, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, गिरीश मिश्रा, सदस्य अक्षय सोनी,विवेक सिंह, नवीन मिश्रा, बॉलीबॉल कोच प्रदीप यादव, स्विमिंग कोच आनंद श्रीवास्तव, कुश्ती कोच राम नरेश यादव,शुभम धुरिया, राहुल श्रीवास्तव आदि लोग रहे उपस्थित।

संवाददाता - वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.