वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर की महत्वपूर्ण बैठक

सुल्तानपुर - वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर के महामंत्री श्री गोपाल जी सोनी के आवास पर  जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय  कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी के प्रतिनिधि श्रीमान अभिजीत गुप्ता जी और विशिष्ट अतिथि श्री रवि गुप्ता जी रहे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 12 जुलाई को मंत्री जी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव और वैश्य समाज के उत्थान संबंधित बातों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्य अतिथि श्री अभिजीत गुप्ता ने बताया कि 12 जुलाई सन को श्री नंदी गुप्ता जी पर बमों से प्राणघातक हमला हुआ जिसमें वे सभी की प्रार्थना से बाल बाल बच गए। तब से 12 जुलाई2010 को पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के रूप में लगातार मनाया जाता है।आगामी 12 जुलाई को प्रत्येक विधानसभा में यह कार्यक्रम रक्तदान वृक्षारोपण महामृत्युंजय जापआदि करके मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री आशीष बरनवाल श्री विनोद अग्रहरि जिला कोषाध्यक्ष श्री सीताराम मोदनवाल, जिला मंत्री श्री सर्वेश बरनवाल, लंभुआ विधानसभा अध्यक्ष श्री आशीष बरनवाल, कादीपुर विधानसभा अध्यक्ष श्री यश कुमार अग्रहरि, साहू समाज जिला अध्यक्ष श्री संजय कुमार गुप्ता, बजरंगी साहू,शोभनाथ बरनवाल, संजय सोनी, दीपक जायसवाल, दीपक मोदावल समित समित काफी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे

संवाददाता - वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.