05 अंतर्जनपदीय चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुल्तानपुर : जिले में टावरों में लगी महंगी डिवाइस चोरियों के मामले में एसपी ने खुलासा।कोतवाली देहात ,अखंडनगर सहित 08 थानों में दर्ज थे मुकदमे।चोरी करने वाले 05 अंतर्जनपदीय चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।घटना को अंजाम देने के साथ दिल्ली में बेचने वालों की चल रही है तलाश।एसपी चारु निगम ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।उन्होंने बताया कि जिले सहित अगल बगल जौनपुर व प्रतापगढ़ में भी चोरी की घटना को दे चुके है अंजाम।पूर्व में गाजियाबाद से भेजे गए थे जेल।एसपी ने बताया कि लखनऊ में आकर रुक कर करते थे रेकी।चोरी के लिए उन टावरों को चुनते थे जहां सीसीटीवी आदि न हो लगे। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार का दिया इनाम।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.