आमघाट पुल से अज्ञात युवक ने गोमती में लगाई छलांग, मौत से फैली सनसनी

सुल्तानपुर : हलियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग पर गोमती नदी के आमघाट पुल से एक अज्ञात युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।  युवक की मौत की खबर फैलते ही आमघाट पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने आसपास के थानों से भी संपर्क कर शिनाख्त कराने की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.