करौदी कला से राष्ट्रवादी पार्टी ने भरी 2027 की हुंकार,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह बोले-हीरा चुनाव चिन्ह को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

सुल्तानपुर : जनपद के करौली कला क्षेत्र में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव पूनम सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष लालजी, ब्लॉक अध्यक्ष करौली कला चंदन सिंह, कार्यकर्ता विनय एवं अजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों के साथ-साथ पार्टी के चुनाव चिन्ह "हीरा" को भी जनता तक पहुंचाएं और लोगों को उसके बारे में जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और आम जनता की आवाज बनना है। मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए जाएं और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखा जाए।
राष्ट्रीय महासचिव पूनम सिंह ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि प्रदेश सचिव भानु प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार अभियान को तेज करने का आह्वान किया। लखनऊ जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष लालजी, ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह, कार्यकर्ता विनय और अजीत कुमार ने भी संगठन की मजबूती और 2027 की तैयारियों को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक में सदस्यता अभियान, बूथ गठन, संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रवादी पार्टी के "हीरा" चुनाव चिन्ह को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इसके बाद वह अपने अगले निर्धारित कार्यक्रम के लिए प्रतापगढ़ रवाना हो गए। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, जोश और 2027 के चुनावी अभियान की स्पष्ट झलक दिखाई दी

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.