चारू निगम के कुशल नेतृत्व में सुलतानपुर बना खेलों का केंद्र, पुलिस लाइन्स में शुरू हुई लखनऊ जोन की भव्य प्रतियोगिता

सुलतानपुर : सुलतानपुर जिले में एक बार फिर पुलिस अधीक्षक Charu Nigam के कुशल नेतृत्व और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता का साक्षी बना, जब शुक्रवार को पुलिस लाइन्स परिसर में 27वीं अंतर-जनपदीय (लखनऊ जोन) वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी सुलतानपुर पुलिस कर रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Indrajeet Singh (जिलाधिकारी सुलतानपुर) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को सफलता की कुंजी बताया।
इस पूरे आयोजन की विशेष बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक Charu Nigam स्वयं इस प्रतियोगिता की सचिव हैं और उनके निर्देशन में सुलतानपुर पुलिस ने खेल आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वार्षिक कैलेंडर के तहत आयोजित इस टूर्नामेंट में लखनऊ जोन के 9 जनपदों की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 110 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस लाइन्स परिसर में वॉलीबॉल और सेपक टकरा प्रतियोगिता के लिए उच्चस्तरीय खेल कोर्ट और व्यवस्थाएं तैयार की गई हैं। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में होने वाली यह प्रतियोगिता आगामी रविवार तक चलेगी।
उद्घाटन समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, खेल प्रेमी, बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस आयोजन को लेकर जनपद में उत्साह का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक Charu Nigam के नेतृत्व में सुलतानपुर पुलिस लगातार कानून व्यवस्था के साथ-साथ खेल, अनुशासन और सकारात्मक पुलिसिंग की नई मिसाल कायम कर रही है। यह आयोजन न केवल पुलिस विभाग में खेल संस्कृति को मजबूत करेगा बल्कि सुलतानपुर की पहचान को भी प्रदेश स्तर पर नई ऊंचाई देगा।

संवाददाता : वाजिद हुसैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.