एसआईआर के बाद प्रकाशित वोटर लिस्ट को लेकर सपा की समीक्षा बैठक
लम्भुआ, सुल्तानपुर : समाजवादी पार्टी ने विधानसभा लम्भुआ क्षेत्र के नगर पंचायत लम्भुआ के हनुमान नगर वार्ड में एसआईआर के बाद प्रकाशित वोटर लिस्ट की खामियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
बृहस्पतिवार को एक निजी प्रतिष्ठान में हुई बैठक की अध्यक्षता सपा की पूर्व एमएलसी व सुल्तानपुर प्रभारी लीलावती कुशवाहा ने की। सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के बाद आई नई वोटर लिस्ट का मिलान किया।
बैठक में आरोप लगाया गया कि लम्भुआ विधानसभा के कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में एक से अधिक बार हैं,वहीं कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब है। सपा नेताओं का कहना है कि कई नामों में सिर्फ एपिक नंबर बदला गया है, जबकि मतदाता का नाम, संबंधी का नाम, उम्र और मकान नंबर समान है और वोटर लिस्ट में नाम एक से अधिक बार है।
लीलावती कुशवाहा ने कहा कि नामों का दोहराव एवं वोटर लिस्ट से मतदाओं के कटे हुए नाम गलती को उजागर करता है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से फर्जी व डुप्लीकेट नामों को अविलंब हटाने की मांग की है एवं कटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने की मांग की है। सपा नेताओं ने वोटर लिस्ट की खामियां ठीक करने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाने का ऐलान किया।
बैठक में वरिष्ठ नेता जितेंद्र वर्मा 'बाजीगर', श्यामलाल निषाद, जिला सचिव परमात्मा यादव, जिल महासचिव सलाउद्दीन सिद्दीकी, पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव, महेंद्र यादव, जितेंद्र मिश्रा, हरीश यादव, वंशराज यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन
No Previous Comments found.