चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
बल्दीराय, सुलतानपुर : तहसील क्षेत्र के हेमनापुर स्थित बाबा जंगली नाथन धाम, वलीपुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में एम एल सी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
चौपाल के दौरान राजस्व, विकास, विद्युत, कृषि, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी शिकायतें और सुझाव भी प्राप्त किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाबा जंगली नाथन धाम परिसर में आयोजित इस चौपाल का उद्देश्य गांव स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान कर शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना रहा।
ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन संबंधित विभागों द्वारा दिया गया। इस मौके पर एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार सी ओ बल्दीराय आशुतोष कुमार थाना अध्यक्ष महेंद्र प्रताप भाजपा नेता बबिता तिवारी,मंडल अध्यक्ष जगप्रसाद वर्मा,व्यापार मंडल वलीपुर के अध्यक्ष,ऋषभ जायसवाल,भाजपा नेता अवधेश दुबे, ओम प्रकाश पान्डे बजरंगी .मुख्य रूप से मौजूद रहे । चौपाल कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.