दोस्तपुर थाना परिसर में अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न

सुलतानपुर - जनपद के दोस्तपुर थाना परिसर में अयोध्या मंडल के सचिव अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित रजि.नं.-222/50, लखनऊ से संबद्ध उ.प्र. अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, कानून व्यवस्था को मजबूत करने तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्पन्न हुआ। अयोध्या मंडल के सचिव अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया। थाना परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह द्वारा सभी पदाधिकारियों को परिचय पत्र गले में पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित सभी सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं अपराध निरोधक समिति के थाना सचिव अजय सोनी ने थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह को स्मृति चिन्ह स्वरूप डायरी एवं पेन भेंट कर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया। इस सम्मान के लिए थाना प्रभारी ने समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अयोध्या मंडल के सचिव अमर बहादुर सिंह के साथ सह्वाह गोपालजी सोनी,कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष कपूर चंद बरनवाल,थाना सचिव अजय सोनी,कोषाध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद (अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष) मनीष अग्रहरी,सदस्य सचिन बरनवाल,रामरतन सोनी,हरिशंकर मोदनवाल,आशुतोष बालवाल,दुर्गेश शंकर तिवारी,अफसर खाँ सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उप निरीक्षक अनूप सिंह एवं उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अमर बहादुर सिंह ने कहा कि अपराध निरोधक समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में अपराध की रोकथाम, कानून व्यवस्था में सहयोग तथा पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं। यह कार्यक्रम दोस्तपुर थाना परिसर में प्रशासनिक सहयोग, सामाजिक एकता और जनहितकारी कार्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.