बड़े मंगलवार पर इसौली विधानसभा के देहली बाजार में भंडारा आज..
सुल्तानपुर : ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के अवसर पर इसौली विधानसभा क्षेत्र के देहली बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर आज शाम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के संयोजन में होगा।
भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने इसौली विधानसभा क्षेत्र वासियों को बड़े मंगलवार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़ा मंगलवार आस्था,सेवा और सनातन संस्कृति का पावन पर्व है। आप सभी श्रद्धालु सपरिवार भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें एवं भगवान बजरंगबली जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। भंडारे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.