चांदा कोतवाली को मिले नए प्रभारी, राज कुमार वर्मा ने संभाला कार्यभार

चांदा :  कोतवाली में नवागत प्रभारी निरीक्षक राज कुमार वर्मा ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों की जानकारी ली।प्रभारी निरीक्षक राज कुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए आमजन को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनसुनवाई में संवेदनशीलता बरतने तथा फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.