वलीपुर बाजार की प्रसिद्ध ‘साधु बर्फी व नमकीन’ दुकान नए कलेवर में शुरू
सुल्तानपुर : बल्दीराय तहसील क्षेत्र के वलीपुर बाजार की दशकों पुरानी एवं प्रतिष्ठित ‘साधु बर्फी व नमकीन’ दुकान का गुरुवार को सुंदरकांड पाठ, पूजन-अर्चन एवं विधिवत शुभारंभ के साथ नए स्वरूप में पुनः संचालन शुरू हो गया। क्षेत्र ही नहीं, दूर-दराज के बाजारों में भी इस प्रतिष्ठान की पहचान इसकी स्वादिष्ट बर्फी और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए रही है।
समय की मांग और ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान को आधुनिक रूप दिया गया है। यहां पारंपरिक मिठाई एवं नमकीन के साथ पनीर, ग्रीनबेली मटर, बर्थडे केक, चॉकलेट, पेस्ट्री, पिज्जा, बर्गर सहित कई खाद्य उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। ग्राहकों के बैठकर आराम से नाश्ता एवं जलपान करने के लिए आकर्षक और उत्तम बैठक व्यवस्था भी की गई है।
प्रतिष्ठान के पुनः शुभारंभ पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए इसे वलीपुर बाजार की पुरानी पहचान का नया अध्याय बताया तथा संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.