अजय सिंह बी ई ओ की पदोन्नति पर शिक्षकों ने किया स्वागत

सुल्तानपुर : खण्ड शिक्षा अधिकारी लम्भुआ के पद पर चार वर्षों से कार्यरत अजय सिंह की पदोन्नति पी ई एस पद पर होने पर विकास क्षेत्र लम्भुआ की मासिक बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा लम्भुआ के अध्यक्ष रणवीर सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। अजय सिंह ने कहा कि मैं लम्भुआ के सभी सम्मानित शिक्षकों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे इस स्वागत सम्मान के योग्य समझा सदैव पूर्ण निष्ठा के साथ ससमय कार्य सम्पादन एवं पदीय उत्तरदायित्व का निर्वहन किया जाता रहेगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा लम्भुआ के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि चार वर्षों में बी ई ओ महोदय से बहुत कुछ सीखने को मिला है अनुशासन एवं धैर्य के साथ ससमय कार्य करने की प्रेरणा इनसे सीखने को मिली है। इस मौके पर सुचित्रानंद चतुर्वेदी अम्बरीष पाण्डेय जे के त्रिपाठी लीला यादव विद्या प्रजापति देवेन्द्र कविराज राणा प्रताप रामकेश विजय प्रताप सिंह रविन्द्र सिंह विनय कुमार प्रतिमा सिंह अमरावती सौरभ प्रमोद सहित सभी ए आर पी लालता प्रसाद राम सुन्दर यादव राम मिलन  राम प्रवेश आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.