बिहार पीसीएस में चयनित सात्विक का जोरदार स्वागत

सुल्तानपुर : लंभुआ तहसील क्षेत्र के सैंतापुर सराय गांव निवासी शिक्षक नेता रणधीर सिंह के पुत्र सात्विक सिंह का चयन बिहार पीसीएस में ब्लाक पंचायत राज अधिकारी के पद पर हुआ है। मंगलवार को दिल्ली से पयागीपुर स्थित अपने आवास पहुंचे सात्विक का जोरदार स्वागत किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पालीवाल एसोसिएट के चेयरमैन राकेश सिंह पालीवाल पयागीपुर के सभासद श्री गिरीश चन्द्र मिश्रा मनोज मौर्या फूलचंद महताब खां देवराज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं शुभचिंतको ने सात्विक का अंगवस्त्र पहनाते हुए माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया। सात्विक के घर पर माता पिता, दादा दादी और चाचा चाची ने भी अभूतपूर्व स्वागत किया।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.