पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सुल्तानपुर : सुल्तानपुर जिले में शोक की खबर सामने आई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के पिता का बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचने लगे। क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और जनप्रतिनिधि वर्ग के लोगों ने भी गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के परिवार को सांत्वना देने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, करीबी रिश्तेदार और क्षेत्रीय नागरिक लगातार पहुंच रहे हैं। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। लोगों ने कहा कि यह परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.