पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक,हुई मौत
सीएचसी लम्भुआ में डॉक्टरों ने किया युवक को किया मृत घोषित,परिवार में कोहराम
सुल्तानपुर- लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के भवनपुर चौपरिया गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में पंखा ठीक करते समय 35 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार निषाद पुत्र स्वर्गीय शिवप्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार,कृष्ण कुमार रविवार दोपहर घर में पंखा ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े।
परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शीला देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण कुमार तीन भाइयों में बीच के थे। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मृतक के चार बच्चे हैं। दो पुत्री और दो पुत्र। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर लम्भुआ पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में.
संवाददाता वाजिद हुसैन
No Previous Comments found.