दुल्हापुर में चौपाल लगाकर सुना गया विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन(ग्रामीण) के शुभारंभ का लाइव प्रसारण

सुल्तानपुर : लम्भुआ विकास खंड क्षेत्र के ग्राम दुल्हापुर में बृहस्पतिवार को चौपाल लगाकर 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन'(ग्रामीण) के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके पूर्व यह योजना मनरेगा के नाम से चलती थी जिसे बदलकर अब इसे वीबी- जी राम जी कर दिया गया है पहले मनरेगा की मजदूरी 252 रुपए प्रतिदिन थी और सालभर में 100 दिन का रोजगार दिया जाता था अब इस नई योजना में अब सालभर में 125 दिन का रोजगार और 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी कर दी गई। कार्यक्रम को एलईडी टीवी व साउंड सिस्टम के जरिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रमिकों ने भारत सरकार के मंत्रियों का भाषण सुना।

कार्यक्रम में सरकार द्वारा हर व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। चौपाल में आसपास के कई गांवों के लोग भी लाइव प्रसारण देखने-सुनने पहुंचे। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को योजना की जानकारी देने के लिए यह व्यवस्था की गई थी।
ग्राम विकास अधिकारी लम्भुआ रामराज के अनुसार सरकार की मंशा हर हाथ को काम देने की है। लाइव प्रसारण के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों से अवगत कराया गया। वहीं कार्यक्रम शुभारंभ प्रसारण के बाद ग्राम प्रधानों द्वारा कई श्रमिकों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान दुल्हापुर कैलाश चंद्र दूबे,नौगवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह,ग्राम पंचायत सचिव अरविंद यादव,राजबहादुर,भाजपा नेता शेर बहादुर सिंह,विनीत सिंह,दिनेश सिंह,देवी प्रसाद सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रमिक मौजूद रहे।

संवाददाता : वाजिद हुसैन 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.