ऑनलाइन ठगी के शिकार 19 पीड़ितों को कुल 10 लाख 33 हजार रुपये वापस दिलाए

सुलतानपुर - साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सुलतानपुर पुलिस ने जून माह में ऑनलाइन ठगी के शिकार 19 पीड़ितों को कुल 10 लाख 33 हजार रुपये वापस दिलाए हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगों के बैंक खातों को फ्रीज कराया,जिसके बाद पीड़ितों के खातों में उनकी धनराशि वापस कराई गई।
पुलिस के अनुसार,यह कार्रवाई डिजिटल अरेस्ट,फर्जी लिंक,ओटीपी फ्रॉड,ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी तथा अन्य साइबर अपराधों से जुड़े मामलों में की गई। समय रहते शिकायत मिलने और तकनीकी जांच के आधार पर साइबर अपराधियों के खातों को फ्रीज कर धनराशि सुरक्षित कराई गई। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम साइबर क्राइम थाना/पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत मिलने से ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। सुलतानपुर पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया,फर्जी लिंक,अनजान कॉल,ओटीपी साझा करने और संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहने की भी अपील की है

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.