कांग्रेसियों ने बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि,सामाजिक न्याय के आदर्शों को किया नमन
सुल्तानपुर - जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सोमवार को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा,शहर अध्यक्ष शकील अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबू जगजीवन राम के सामाजिक न्याय,समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्रा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम भारतीय राजनीति और कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में रहे। उन्होंने कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया तथा श्रम, संचार, रेल, खाद्य एवं कृषि और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का सफल नेतृत्व किया। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा।
पीसीसी सदस्य हौसला भीम ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने दलित,शोषित,वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने सामाजिक समरसता और समान अवसर की भावना को मजबूत करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। वहीं पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम ने उन्हें दूरदर्शी राजनेता,कुशल प्रशासक और जनसेवक बताते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर हरीश त्रिपाठी,सुरेंद्र शुक्ल,मनोज तिवारी,ममनून आलम,मोहम्मद हारून,विनय त्रिपाठी,रामचंद्र मिश्रा,श्याम लगन कोरी,विनोद तिवारी,आवेश अहमद,अजय मिश्रा,अवधेश गौतम,शीतला साहू सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.