190 विधानसभा लंभुआ में बसपा का जनसंपर्क अभियान तेज

सुल्तानपुर : 190 विधानसभा लम्भुआ में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी व नेताओं ने 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। बसपा नेता शैलेंद्र कुमार सिंह समेत बसपा नेताओं ने नरहरपुर,चांदा, बधूपुर, कोथरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर पार्टी नेताओं ने आमजन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का दुख-दर्द समझा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

भ्रमण के दौरान नेता ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया। साथ ही 12 जुलाई को लम्भुआ की मेला वाली बाग में आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

संवाददाता : वाजिद हुसैन 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.