सुल्तानपुर को मिले नए नगर क्षेत्राधिकारी: राघवेंद्र सिंह ने संभाला सीओ सिटी का कार्यभार, सौरभ सामंत का गैर जनपद तबादला

सुल्तानपुर : जनपद पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नगर क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) के पद पर राघवेंद्र सिंह की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने उन्हें नगर क्षेत्र का कार्यभार सौंपते हुए सीओ सिटी की जिम्मेदारी प्रदान की है।
अब तक नगर क्षेत्राधिकारी के रूप में कार्यरत सौरभ सामंत का गैर जनपद तबादला हो गया है। उनके स्थान पर नवागत डिप्टी एसपी राघवेंद्र सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद नगर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े सभी कार्यों की जिम्मेदारी अब राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में संचालित होगी।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम द्वारा जारी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत यह बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवागत नगर क्षेत्राधिकारी का स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद जताई।
जनपद में हुए इस प्रशासनिक परिवर्तन को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आमजन को भी उम्मीद है कि नए नगर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराध नियंत्रण के साथ जनसुनवाई को भी प्राथमिकता मिलेगी

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.