लोकतंत्र सेनानी एवं समाजसेवी को प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

सुल्तानपुर : लंभुआ क्षेत्र में स्थित शोभीपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी, समाजसेवी व पूर्व अधिशाषी अभियंता विद्युत सुरेंद्र बहादुर सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से समाज, विद्युत विभाग, लोकतंत्र सेनानी परिवार तथा जनपद में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनकी अंतिम यात्रा पूर्ण राजकीय सम्मान एवं गरिमा के साथ की गई। प्रशासन की ओर से एसडीएम श्रीमती प्रीति जैन, तहसीलदार प्रांजल तिवारी, नायब तहसीलदार अभय राजपाल, सीओ ऋतिक कपूर, कोतवाल धीरज कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, लोकतंत्र सेनानियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा सैकड़ो नागरिकों की उपस्थिति में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय ध्वज एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सम्मान पूर्वक अंतिम विदाई दी गई। वे उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में अधिशाषी अभियंता के पद पर कार्यरत रहते हुए ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा एवं उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा, समाज सेवा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।

संवाददाता : वाजिद हुसैन

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.