जनसुनवाई में एक्शन मोड में दिखीं एसपी चारू निगम, फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सुल्तानपुर :  जनपद की पुलिस अधीक्षक  गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने दूर-दराज से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी, उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों की शिकायत लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी पीड़ित को न्याय पाने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
एसपी चारू निगम ने सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वर्चुअल और दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर तथ्यों के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक मामले में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई की जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को समय-समय पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
जनसुनवाई के अंत में एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए और जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें बिना विलंब आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
 

रिपोर्टर  : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.