ग्रामीण विकास योजनाओं की हुई समीक्षा,गांवों की समस्याओं के समाधान पर जोर
सुल्तानपुर : बल्दीराय विकास खंड सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की सामान्य बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और गांवों की मूलभूत समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ। ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया।बैठक की शुरुआत में संचालक मनोज कुमार यादव ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई।इसके बाद एजेंडे के अनुसार स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पशुपालन, नलकूप, नहर, लघु सिंचाई, जल जीवन मिशन, विद्युत निगम, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा ग्राम पंचायत कायाकल्प सहित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों से गांवों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि इस वर्ष विकास खंड में 1.22 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इसके तहत सघन वन योजना में रामपुर बाबुआन ग्राम पंचायत में 8,500 तथा बहुरावा ग्राम पंचायत में 11,00 पौधे लगाए जाएंगे, जबकि अन्य ग्राम पंचायतों में 2,100-2,100 पौधों का रोपण कराया जाएगा। बैठक के बाद ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह एवं खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी ने विकास खंड परिसर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।बैठक में एडीओ पंचायत दयावंत सिंह, एडीओ आईएसबी शिवकुमार,सीडीपीओ फूल कुमार गौतम,चिकित्सा प्रभारी डॉ.राजेश कुमार,जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव, उपनिरीक्षक रामविलास यादव, एपीओ मनरेगा स्मिता सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.राहुल गुप्ता, पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर प्रधान श्रीपाल पासी, बजरंग सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश कुमार, अजय मिश्र, मोनू खान, तनवीर आलम, गुलाम हैदर, रिजवान अहमद, अकील अहमद, मोहम्मद सम्मु, मुरलीधर वर्मा, जेई जितेंद्र मोहन शर्मा, वेद प्रकाश यादव, गोकरन शुक्ला, वीरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.