अखंड नगर में निकली वृक्षारोपण जागरूकता रैली, थाना परिसर में हुआ पौधरोपण

सुल्तानपुर :   पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर में वृक्षारोपण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र, विद्यावती बालिका महाविद्यालय, बेहराभारी) एवं तनिष्का एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई।
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने "एक वृक्ष एक जिंदगी", "वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ" और "तभी सांस ले पाओगे, जब वृक्ष लगाओगे" जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली को विद्यावती बालिका महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेश वर्मा तथा तनिष्का एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के निदेशक विनोद कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अखंड नगर चौक से शुरू हुई यह जागरूकता रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए अखंड नगर थाना परिसर पहुंची, जहां थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम ने प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं और स्टाफ का स्वागत किया।
इसके बाद थाना परिसर में संस्थान के पदाधिकारियों, पुलिस टीम, प्रशिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से औषधीय एवं छायादार पौधों का पौधरोपण किया। इस दौरान सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध वातावरण और बेहतर जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि हरित और स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सके

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.