एकीकृत बागवानी मिशन के तहत 4 हजार ताइवान अमरूद के पौधों का रोपण, हरित क्रांति की ओर बढ़ा कदम

सुलतानपुर - बल्दीराय उद्यान विभाग सुलतानपुर के सौजन्य से विकासखंड धनपतगंज की ग्राम सभा रामनगर के पूरे रमभदरी का पुरवा में एकीकृत बागवानी मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। किसान अखिलेश कुमार मिश्रा ने अपने खेत में 4,000 ताइवान अमरूद के पौधों का रोपण कर क्षेत्र में फलोत्पादन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की।

कार्यक्रम में उपस्थित उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एकीकृत बागवानी मिशन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी के लिए प्रोत्साहित करना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। ताइवान अमरूद की उन्नत किस्म किसानों के लिए बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ का माध्यम बन सकती है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बब्बन प्रसाद गौड़,रामकरन तिवारी, प्रधान सुरेश मिश्रा, तारकेश्वर मिश्र,विजय भान सिंह,पल्लव गौड़ सहित उद्यान विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के अनेक किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया और किसानों से बागवानी को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने उद्यान विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के किसानों के लिए लाभकारी बताया।

रिपोर्टर - द्वारका प्रसाद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.