भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का लंभुआ में भव्य स्वागत डॉ. अवनीश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

सुल्तानपुर :  में प्रथम बार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का लंभुआ विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष के लंभुआ पहुंचने पर भाजपा नेता डॉ. अवनीश सिंह उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। उनके आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा लगातार जनता का विश्वास जीत रही है। स्वागत कार्यक्रम में सभासद प्रशांत चतुर्वेदी, पप्पू सिंह, अवनीश सिंह, राकेश सिंह, वेद प्रकाश सिंह, रमाशंकर शर्मा, प्रिंस मिश्रा, जोखन तिवारी, पवन पांडे, पवन सिंह, नीरज सिंह, उत्कर्ष सिंह, रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.