सी न्यूज़ भारत कॉन्क्लेव 2026: जो कहा, वह करके दिखाया
सुल्तानपुर : 16 जुलाई 2026 को लखनऊ के प्रतिष्ठित होटल ताज महल में आयोजित सी न्यूज़ भारत कॉन्क्लेव 2026 ने यह साबित कर दिया कि "सी न्यूज़ भारत जो कहता है, वह करके दिखाता है।" यह भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना।
कॉन्क्लेव में राजनीति, प्रशासन, स्वास्थ्य, समाज और जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा हुई। मंच से तीखे सवाल पूछे गए और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने बेबाकी से अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक हस्तियां, वरिष्ठ पत्रकार तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सी न्यूज़ भारत के संस्थापक एवं प्रधान संपादक पवन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सी न्यूज़ भारत का उद्देश्य केवल समाचार दिखाना नहीं, बल्कि देशवासियों की आवाज़ को मजबूती देना, निष्पक्ष पत्रकारिता करना और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है। उन्होंने देशभर के दर्शकों, सभी रिपोर्टरों, सहयोगियों, अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी सी न्यूज़ भारत ऐसे बड़े और जनहितकारी आयोजन करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि देशवासियों का विश्वास ही सी न्यूज़ भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यही विश्वास संस्था को निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सत्य, लोकतंत्र और समाजहित की इस मुहिम में सी न्यूज़ भारत का साथ बनाए रखें।
कॉन्क्लेव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, जनसरोकार और बेबाक पत्रकारिता का सशक्त मंच बनकर उभरा। इस आयोजन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सी न्यूज़ भारत जनता की आवाज़ को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और हर महत्वपूर्ण मुद्दे को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर सी न्यूज़ भारत के सुल्तानपुर संवाददाता दिनेश सिंह अग्निवंशी को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्य, समर्पण और जनहित में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि पूरे सुल्तानपुर क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।
देखते रहिए — सी न्यूज़ भारत, क्योंकि सच सबसे पहले और सबसे बेबाक
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.