इसौली में शकील अहमद का शक्ति प्रदर्शन,गांव-गांव जनसंपर्क के बीच शोकाकुल परिवारों से भी मिले
सुल्तानपुर : समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं इसौली विधानसभा से संभावित दावेदार शकील अहमद ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। रवनिया पूरब, धराये, कुड़वार, बरासिन, वलीपुर, दौनों, बघौना, देहली बाजार, बहुरावा, गोविंदपुर, गिरजा मोड़, अतानगर, सोरांव, बल्दीराय, पटैला, नंदौली, पारा बाजार, मिठनेपुर, कोटिया, सरैयापूरे, बिसेनपुर और अलीगंज समेत विभिन्न गांवों में पहुंचकर उन्होंने लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।जनसंपर्क अभियान के बीच शकील अहमद ने सामाजिक सरोकार भी निभाए। ग्राम दौनों में अयाज़ साहब की माता के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं सोरांव में फरीद अहमद कोटेदार के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया।इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। अभियान में वससन खां लाहुती, प्रधान राज नारायण यादव, गरीब खां, अली रजा मऊ, रामशंकर प्रजापति, नदीम अहमद, अशरफ खां, वकील अहमद, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन
No Previous Comments found.