सैकड़ों लोगों ने ली बसपा की सदस्यता, नन्हे सिंह चौहान, उदयराज वर्मा समेत कई नेता रहे मौजूद

सुलतानपुर - कादीपुर बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में रविवार को कादीपुर विधानसभा के दोस्तपुर में एकदिवसीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र अंबेडकर,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमेठी एवं जिला संयोजक नन्हे सिंह चौहान,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी उदयराज वर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम, दीपक भारती,वरिष्ठ बसपा नेता अली रिजवान राणा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अजीत कुमार विक्की सहित पिछड़ा वर्ग के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करती है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर पिछड़े वर्ग के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों को छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवागतों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। सम्मेलन में 2027 के चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की गई और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

संवाददाता - वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.