जनसंपर्क के साथ शोक-संवेदना में पहुंचे शकील अहमद,बोले-जनता का भरोसा ही हमारी ताकत

सुल्तानपुर - समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं 187 विधानसभा इसौली के प्रबल दावेदार शकील अहमद ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कानूपुर,टिकारिया,नोनरा,कतकौली,कुतुबपुर,देहली

मुबारकपुर,विकना,पलिया,महेसरगंज,मनभवना,सोमनाभार,धम्मौर,देवराहर,परवरभार,कामोलिया,सरकंडे डीह,इस्लामगंज,बंधुआ,मसूदनापुर व त्रिलोकपुर नागोलिया समेत कई गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की।जनसंपर्क के दौरान शकील अहमद ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की नीतियों,सामाजिक न्याय तथा विकास के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।टिकरिया गांव में उन्होंने स्वर्गीय भोला अहमद के निधन पर परिजनों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की।शकील अहमद ने कहा कि जनता का विश्वास,मोहब्बत और इंसाफ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।इस दौरान वससन खां लाहुती,प्रधान राज नारायण यादव,गरीब खान,राम शंकर प्रजापति,नदीम अहमद,अशरफ खां,वकील अहमद,राकेश यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता - वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.