सीडीओ ने नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण
सुल्तानपुर - तहसील लंभुआ के पूर्वी गेट के सामने नवनिर्मित निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिह (सीडीओ) ने निरीक्षण किया। तहसील दिवस की कार्यवाही समाप्त होने के बाद करीब दोपहर 2:00 के बजे बाद सीडीओ सीधे नवनिर्माण रजिस्ट्री कार्यालय परिसर पहुंचे और भवन का बारीकी से जायजा लिया। रजिस्ट्री कार्यालय का संचालन जल्द शुरू कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों दिए निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने भवन के कक्षों, अभिलेख कक्ष, शौचालय, खिड़की-दरवाजों, टाइल्स, रंगाई-पुताई, बाउंड्रीवाल तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि भवन का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है,
लंबे समय से अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रीय किसा न लोगों की मांग रही है कि निबंधन कार्यालय का संचालन पुराने भवन के स्थान पर नए भवन से शुरू किया जाए, जिससे रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सीडीओ ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर कार्यालय को जल्द से जल्द संचालित कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्रीति जैन,तहसीलदार,नायब तहसीलदार अभय पाल तथा अधिवक्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता - वाजिद हुसैन
No Previous Comments found.