खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू,पशुपालकों से पशुओं का टीकाकरण कराने की अपील

सुल्तानपुर - पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए बल्दीराय विकास खंड परिसर से टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव ने किया।उन्होंने कहा कि पशुधन की सुरक्षा और दुग्ध उत्पादन बनाए रखने के लिए समय पर टीकाकरण आवश्यक है।उन्होंने पशुपालकों से अपने सभी पशुओं का टीकाकरण कराने की अपील की।अभियान के शुभारंभ के साथ ही पशुपालन विभाग की टीम ने टीकाकरण कार्य शुरू कर दिया। पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र के सभी पात्र पशुओं का चरणबद्ध ढंग से टीकाकरण किया जाएगा,जिससे खुरपका-मुंहपका रोग पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोहित प्रताप सिंह,पैरावेट हंसराज यादव,बालकृष्ण,मनीराम,नरेंद्र कुमार,गोकुल मित्र विनोद कुमार तथा पशुमित्र राम सुंदर मौजूद रहे।

रिपोर्टर - जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.