लम्भुआ में निकली सामाजिक परिवर्तन यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
सुल्तानपुर : लम्भुआ विधानसभा में बुधवार को रामपुर कुर्मियान स्थित अम्बेडकर चौराहा से लंभुआ बाजार तक एक भव्य सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाली गई।
यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज के लोग, नौजवान और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में नीले झंडे और "जय भीम, जय भारत" के नारे के साथ यात्रा क्षेत्र में निकली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार जाटव जी रहे। आयोजक अंकित कोरी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य बहुजन एकता, भाईचारे और सामाजिक परिवर्तन का संदेश देना है।
यात्रा के दौरान "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" के नारे लगाए गए।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन
No Previous Comments found.