बेगमपुरा एक्सप्रेस से लम्भुआ पहुंचीं महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

सुल्तानपुर :  उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से लम्भुआ रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन लम्भुआ स्टेशन पर थोड़ी देर रुकी और इसके बाद बनारस के लिए रवाना हो गई।

राज्यपाल के आगमन को लेकर स्टेशन और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था में उप जिलाधिकारी लम्भुआ प्रीति जैन, सीओ ऋतिक कपूर, थाना प्रभारी निरीक्षक लम्भुआ धीरज कुमार,जीआरपी लंभुआ,आरपीएफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राज्यपाल के आगमन के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.