चेहल्लुम व बारह-रबीउल-अव्वल त्योहार को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सुल्तानपुर : लम्भुआ कोतवाली परिसर में आगामी चेहल्लुम और बारह-रबीउल-अव्वल त्यौहारों के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार ने की।

बैठक में सभी समुदायों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धीरज कुमार ने बताया कि दोनों पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। बैठक में पुलिस अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : वाजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.