राज्यपाल के सामने पहुंचेगा सुल्तानपुर के किसान का उत्पाद
सुल्तानपुर : राज्यपाल के सामने पहुंचेगा सुल्तानपुर के किसान का उत्पाद,प्रगतिशील किसान जमील अहमद को जनभवन से बुलावा।सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय तहसील अंतर्गत नंदौली गांव के प्रगतिशील किसान जमील अहमद को बड़ी उपलब्धि मिली है।महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें 30 जुलाई को जनभवन आमंत्रित किया है।इस दौरान जमील अहमद अपने कृषि नवाचारों और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।जमील अहमद राज्यपाल के समक्ष एक फीट लंबा आम,मोटे अनाजों से तैयार मल्टीग्रेन आटा तथा खेत तालाब में उत्पादित मोती प्रस्तुत करेंगे।उनके अभिनव कृषि कार्यों और प्राकृतिक खेती से जुड़े प्रयासों को मिली यह पहचान जिले के किसानों के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है।किसान जमील अहमद ने इसे सुल्तानपुर की कृषि और किसानों के सम्मान का अवसर बताया है।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.