ट्रैप शूटिंग में प्री-नेशनल क्वालीफाई कर युवराज सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

सुल्तानपुर - नगर पंचायत लम्भुआ के राणा नगर निवासी युवा निशानेबाज युवराज सिंह ने ट्रैप शूटिंग में प्री-नेशनल क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वह दिसंबर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ट्रैप शूटिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राणा नगर निवासी युवराज सिंह के चाचा एवं समाजसेवी दीपू सिंह ने बताया कि युवराज ने इससे पहले नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट क्वालिफाइंग प्रतियोगिता में सफलता हासिल की थी। इसके बाद हाल ही में पंजाब के पटियाला स्थित न्यू मोती बाग गन क्लब में आयोजित प्री-नेशनल क्वालिफाइंग ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में निर्धारित मानदंड पूरा कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्री-नेशनल में सफलता के बाद अब युवराज सिंह  आयोजित होने वाले नेशनल ट्रैप शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। बताते चले की युवराज सिंह के पिता उमेश सिंह इस समय आजमगढ़ के लालगंज में तहसीलदार के पद पर कार्यरत है जबकि माता विनीता सिंह हाउसवाइफ है।

युवराज सिंह की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। समाजसेवी आदर्श पांडेय ने बताया कि युवराज सिंह इससे पहले भी कई शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं और निशानेबाजी के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

संवाददाता - वाजिद हुसैन

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.