पौधारोपण कर शुद्ध बनाया जा सकता है पर्यावरण : डीएम
सुल्तानपुर - अपने घरों के आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सकता है और बीमारियों से बचा जा सकता है। उक्त विचार अपने पिता कमला प्रसाद पांडे की छठवें पुण्यतिथि पर लोगों को पौध वितरित करते समय लंभुआ के होलापुर निवासी एवं जालौन के डीएम राजेश पांडे ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ सी आ गई है, इसका मुख्य कारण है कि हमारे आसपास स्वच्छता का ना होना तथा लोगों द्वारा ज्यादा से ज्यादा पेड़ को काटना। इसलिए आज के समय में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता है। पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे तभी हम अच्छे कार्य करके समाज को सही दिशा दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को भी आगे आना होगा और देश एवं स्वास्थ्य हित में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना होगा। डीएम श्री पांडे ने क्षेत्र के लोगों को सैकड़ो पेड़ वितरित किए।
आयोजक राकेश पांडे ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मौके पर अच्छे लाल पांडे, विश्वनाथ पांडे, राधेश्याम मिश्रा, हरि कृपाल सिंह, एलबी सिंह,प्रसून पांडे,कैलाश चंद्र दूबे,विवेक पांडे,प्रवीण पाठक,संतोष पांडे,ओमप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद थे।
संवाददाता - वाजिद हुसैन
No Previous Comments found.