GPDP पर सचिवों व पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया गया जोर
सुलतानपुर : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड लम्भुआ में पंचायत विकास योजना GPDP पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम सभा की भागीदारी से बनी योजना से गांव आत्मनिर्भर बनते हैं। GPDP से सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा व स्वास्थ्य का विकास होगा। सरकारी धन के पारदर्शी उपयोग पर बल दिया। प्रभारी एडीओ पंचायत प्रदीप यादव ने कहा कि सचिव व सहायक शासन और जनता के बीच कड़ी हैं। योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाएं। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ऋषि यादव व विवेक पांडे ने ऑनलाइन कार्य, अभिलेख संधारण व वित्तीय अनुशासन की जानकारी दी।] कार्यक्रम में सचिव अरविंद यादव, राज बहादुर, वीडीओ रामराज व पंचायत सहायक नेहा, खुशबू, बंदना सहित ब्लॉक के सचिव व सहायक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा सशक्त पंचायतें ही विकसित भारत की नींव हैं।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन
No Previous Comments found.