जल जीवन मिशन साइट से हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार

सुलतानपुर : कोतवाली लम्भुआ पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से हुई चोरी का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

मामला 27/28 जुलाई की रात का है जहां ग्राम किठौली और मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन साइट से 2 इन्वर्टर और 4 बैटरियां चोरी हुई थीं। इस संबंध में थाना लम्भुआ पर दो मुकदमे पंजीकृत थे।
एसपी श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में 31 जुलाई को गोपालापुर मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर डेविड उर्फ हर्षित तिवारी निवासी बेलहरी,नीरज उर्फ कोपे निषाद निवासी पापरघाट, लम्भुआ व राजा कुमार रैदास निवासी पापरघाट, गोसाईगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इनके पास से 4 बैटरियां, 1 इन्वर्टर और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने राजेश निषाद और जुगेश निषाद के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। दोनों फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

संवाददाता : वाजिद हुसैन 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.