भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार देने पर मंथन तिरंगा यात्रा,हर घर तिरंगा और कलश यात्रा की तैयारियों पर बनी रणनीति

सुलतानपुर :  बल्दीराय ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि ने तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान और संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित कलश यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।मंडल महामंत्री रोहित कुमार अग्रहरि ने बैठक का संचालन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ सफल बनाने की अपील की। बैठक में पंकज शुक्ल, दिलीप सिंह, माखनलाल जायसवाल, अवधेश पांडेय, घनश्याम तिवारी, राजेश शुक्ल, जयकिशोर दूबे, श्रीनाथ पाठक, अमर बहादुर और महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुषमा द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर :  वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.