बोल बम के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, अयोध्या धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा
सुलतानपुर : शनिवार को श्रावण मास के पावन अवसर पर धमौर कुड़धाम से अयोध्या धाम स्थित बाबा नागेश्वर नाथ के जलाभिषेक के लिए भव्य कांवड़ यात्रा रवाना हुई। यात्रा में फलाहारी मौनी महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कांवड़ यात्रा धमौर, अलीगंज बाजार, सरैया पूरे बिशेन होते हुए मिठनेपुर पहुंची, जहां ग्राम प्रधान राम मूर्ति दुबे के नेतृत्व में ग्राम सभा के लोगों ने गोसाईं वीर बाबा मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन कर कांवड़ियों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया और भोजन कराया। इसके बाद यात्रा वलीपुर बाजार होते हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान वलीपुर पुलिस चौकी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.