अज्ञात वाहन की टक्कर से PRD जवान शिवनारायण पांडे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सुल्तानपुर : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 7:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में अभियांकला गांव निवासी शिवनारायण पांडे, जो पीआरडी जवान के पद पर तैनात थे, की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक शिवनारायण पांडे बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रामनगर चौराहे के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घायल शिवनारायण पांडे को तत्काल सीएचसी भदैया ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
पीआरडी जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है।

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.