दोस्तपुर में हजारों की भीड़ के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर

दोस्तपुर : राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना के साथ बुधवार को दोस्तपुर नगर पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, युवा, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष किए, जिससे पूरा दोस्तपुर नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला के निवास से हुआ। यहां से यात्रा ब्लॉक चौराहा, घंटाघर और अस्पताल रोड होते हुए आगे बढ़ी। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। हजारों लोगों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से दोस्तपुर का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर दिखाई दिया।
विधायक राजेश गौतम और ब्लॉक प्रमुख प्रातेश सिंह ‘बंटी’ ने बढ़ाया उत्साह
तिरंगा यात्रा में कादीपुर विधायक राजेश गौतम और दोस्तपुर ब्लॉक प्रमुख प्रातेश सिंह ‘बंटी’ ने भी सहभागिता की। दोनों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का उत्साह बढ़ाया। उनकी मौजूदगी से यात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
ब्लॉक प्रमुख प्रातेश सिंह ‘बंटी’ ने तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान के साथ देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है और युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विधायक राजेश गौतम ने भी हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की और कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए कहा कि यह केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है।
विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। इसके माध्यम से लोगों, खासकर युवाओं में देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।
तिरंगा पूरे देश का गौरव
विधायक राजेश गौतम ने कहा कि देश में तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम पहले भी होते रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियानों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि तिरंगा किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव है। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को मिलकर आगे आना चाहिए।
युवाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे आने की अपील
विधायक राजेश गौतम ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि युवा शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग देश के विकास में करें।
उन्होंने कहा कि युवाओं के दिल में देशभक्ति की भावना होनी चाहिए और जाति-पंथ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित तथा देश की एकता को प्राथमिकता देनी चाहिए। युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
ब्लॉक प्रमुख प्रातेश सिंह ‘बंटी’ ने भी युवाओं और क्षेत्रवासियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान के साथ प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
तिरंगों से पट गया दोस्तपुर का मार्ग
यात्रा के दौरान दोस्तपुर की सड़कों पर जगह-जगह तिरंगे दिखाई दिए। युवाओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के बीच यात्रा आगे बढ़ती रही। स्थानीय नागरिकों ने भी यात्रा का स्वागत करते हुए देशभक्ति के इस आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
हजारों की संख्या में लोगों के एक साथ तिरंगा लेकर चलने से दोस्तपुर का मुख्य मार्ग तिरंगों से पट गया। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों, नारों और भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा।
ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में दोस्तपुर ब्लॉक प्रमुख प्रातेश सिंह ‘बंटी’, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला, मंडल महामंत्री दुर्गा प्रसाद सिंह, मंडल महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष बालमुकुंद मौर्य, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोनीत सभासद अजय सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा ‘मुन्ना’, शिव पांडे, आसाराम गौतम  मनीष अग्रहरि राहुल कसेरा नगर पंचायत पूर्व प्रत्याशी राजकुमार सोनकर भाजपा नेता चंदन सोनकर उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी, पंकज गुप्ता राहुल सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।
समापन के बाद नाश्ता-पानी की व्यवस्था
तिरंगा यात्रा के समापन के बाद कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों के लिए नाश्ता-पानी की व्यवस्था की गई। आयोजन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया गया।
हजारों लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता, हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने दोस्तपुर की तिरंगा यात्रा को भव्य और यादगार बना दिया। यात्रा ने पूरे नगर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाया

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.