दोस्तपुर में राज क्षत्रिय एजेंसी पर शान से लहराया तिरंगा

दोस्तपुर - सुल्तानपुर 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छावनी शिव मंदिर, दोस्तपुर स्थित राज क्षत्रिय एजेंसी के प्रतिष्ठान पर हर वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता की। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी राम रतन सोनी, विपिन सोनी, राजेश तिवारी और अशोक मिश्रा की प्रमुख मौजूदगी रही। उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी की मौजूदगी में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया, उपस्थित व्यापारियों एवं नागरिकों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान किया।
राष्ट्रगान के बाद पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष लगाए। राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा सभासद अजय सोनी की भी प्रमुख उपस्थिति रही। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर राजेश तिवारी, अशोक मिश्रा, अजय सोनी, अवनीश मिश्रा, बबलू नाई, रईस अहमद घौसी, ईश्वर लाल वर्मा, नागेंद्र पांडे, श्याम लाल अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, संजय विश्वकर्मा, बबलू सोनकर, अनूप बरनवाल सेठ और भीम सोनकर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं व्यापार मंडल मीडिया प्रभारी राम रतन सोनी, विपिन सोनी तथा व्यापार मंडल मंत्री अमरनाथ बरनवाल समेत अन्य व्यापारी भाइयों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। व्यापारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली। आजादी की रक्षा करना और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी ने सभी व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की तरक्की में व्यापारी वर्ग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान तिरंगे की शान, राष्ट्रगान, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से छावनी शिव मंदिर और आसपास का वातावरण पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.