कोटेदारों का बढ़ा लाभांश, अब 125 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा कमीशन
सुल्तानपुर : कोटेदारों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है।उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्क्रीन के जरिए कोटेदारों को संबोधित कर नई व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी दी।कलेक्ट्रेट में डीएम इंद्रजीत सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और पालिका अध्यक्ष् प्रवीण अग्रवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। 39 मानक वस्तुओं की बिक्री,कॉमन सर्विस सेंटर संचालन और ई-पॉस मशीन से बिजली बिल जमा करने की सुविधा से कोटेदारों की अतिरिक्त आय बढ़ाने की तैयारी है।बल्दीराय ब्लॉक सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह,एसडीएम प्रभात सिंह और पूर्ति निरीक्षक निर्भय सिंह की मौजूदगी में 69 कोटेदारों ने सीएम का संबोधन सुना।ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली शुरू होने से राशन वितरण व्यवस्था की निगरानी और सुधार को गति मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.