शाहपुर जंगल से निकला 51 कांवरियों का जत्था गोमती नदी से जल लेकर काशी विश्वनाथ के चले शिव भक्त
सुल्तानपुर - चांदा क्षेत्र के शाहपुर जंगल स्थित श्री गौरी शंकर धाम से गुरुवार को 51 कांवरियों का जत्था गोमती नदी का जल भरकर धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ कांवरिया संघ शाहपुर के नेतृत्व में निकला जत्था पहले काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी पहुंचकर जलाभिषेक करने के बाद त्रंबकेश्वर नाशिक और भीमाशंकर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दर्शन करेंगे सुबह कांवरियों ने श्री गौरी शंकर धाम के समीप गोमती नदी से जल भरा इसके बाद जत्था सुरक्षा व्यवस्था के बीच महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ जहां से ट्रेन के माध्यम से आगे की यात्रा की जाएगी जत्था में विष्णु चंद मिश्रा.रमेश उपाध्याय कोटेदार.लव शुक्ला बीडीसी. पवन शुक्ला.राम पूजन मिश्रा.अशोक ओझा.प्रभाकर शर्मा. भूपेंद्र ओझा.राम बच्चन यादव. लालचंद.पिंटू जायसवाल. राजितराम यादव सहायक पंचायत.सहित 51 श्रद्धालु शामिल रहे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजकुमार वर्मा मौजूद रहे।
आपको बताते चले कि दूसरे दिन जत्था वाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुँचकर जलाभिषेक किया उसके उपरांत नाशिक सनी सीग्गापुर महाराष्ट्र पहुँचकर कावरियों का जत्था ब्लड डोनेट किया जिसमें भूपेंद्र ओझा को ब्लड डोनेशन के सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया उसके बाद कांवरियों का जत्था त्रिंबकेश्वर पहुँचकर जलाभिषेक किया।
रिपोर्टर - डी.के मिश्र
No Previous Comments found.